Headlines

Tracker Missing :- पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर ट्रैकर लापता, एस डी आर एफ का सर्च अभियान जारी

बागेश्वर 31मई 2026।

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर एक ट्रैकर के लापता होने की सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट कपकोट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।

 29 मई 26 को रात थाना कपकोट से सूचना प्राप्त हुई कि नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी विशेष चौहान पुत्र रघुनाथ चौहान पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर स्थानीय पोर्टर के साथ गए थे।

वापसी के दौरान वह अपने पोर्टर से बिछड़ गए तथा निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट पाए, जिसके पश्चात उनकी खोजबीन हेतु एस डी आर एफ टीम की सहायता मांगी गई।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में टीम स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

सर्च अभियान के दौरान टीम द्वारा गाइड द्वारा बताए गए संभावित स्थान पर पहुंचकर लगभग 60 से 70 मीटर नीचे उतरकर रोप तकनीक की सहायता से गहन खोजबीन की गई।

इस दौरान लापता ट्रैकर का कैमरा बरामद हुआ, जिसके बाद पिंडर नदी के किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान और अधिक व्यापक रूप से चलाया गया।

हालांकि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं अत्यंत खराब मौसम के कारण अभियान को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पाया।

मौसम अनुकूल होते ही एस डी आर एफ टीम द्वारा पुनः सर्च अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

लापता ट्रैकर की तलाश हेतु एस डी आर एफ एवं स्थानीय पुलिस द्वारा समन्वित प्रयास लगातार जारी हैं।

ये भी पढ़ें:   Body Recovered:-प्रेमनगर में तेज बहाव में बही क्रेटा, एक युवती घायल युवक व युवती की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *