Headlines

Passenger Injured :- टिहरी में बड़ा बस हादसा टला, जौलांगी के पास पलटी बस, कई यात्री घायल

टिहरी 01 जून 2026।

जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील टिहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जौलांगी के समीप सोमवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 18 यात्री, 2 कुक, 1 चालक और 1 परिचालक (कंडक्टर) शामिल थे।

यह बस गंगोत्री से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। रास्ते में कांडीखाल से लगभग 3 किलोमीटर आगे चम्बा की ओर जाते समय ग्राम जौलांगी के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग को जानकारी दी गई।

टिहरी राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति के संबंध में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Plantation:- सीएम धामी ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *