Headlines

Unemployed:-अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों

देहरादून 06 जून 2026।

मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले, एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना आज उनीसवें दिन भी लगातार जारी रहा।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता कि बेरोजगार युवा तेज गर्मी और बरसात तूफ़ान के बीच धरने पर बैठा है,

सरकार द्वारा 26 वर्षों मे उनके लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई जिससे आज हजारों लोग डिग्री लेने के बाद बेरोजगार बैठे हैं,

सरकार एक तरफ़ निजी कंपनियों को ठेके पर सरकारी लैब और जाँच काम सौंप रही वहीं दूसरी तरफ़ लगातार पैरामेडिकल कालेज खोलने पर आमदा है।

जहाँ लाखों रुपए फीस के नाम पर लिए जा रहे हैं यहाँ तक कि सरकार द्वारा चार चार मेडिकल कालेजों मे भी बीएससी एमएलटी कोर्स संचालित किया जा रहा है।

पर सेवानियमावली ना बनाये जाने से ना तो पद विज्ञापित हो पाए ना ही डिग्री धारी लैब तकनीशियनों हेतु कभी कोई भी भर्ती निकल पाई ,

26 वर्षों से उपेक्षित लैब तकनीशियन अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं सरकार जब तक उनकी मांगे,

आईपीएचएस मानकानुसार पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर सेवानियमावली, आयु अहर्ता मे एकमुश्त छूट,

सरकारी लैबों का निजीकरण बंद किया जाना को नही मान लेती तब तक आंदोलन एवं धरना निरंतर जारी रहेगा,

सरकार लैब तकनीशियनों की उपेक्षा कर उन्हें उग्र आंदोलन हेतु मजबूर कर रही है आंदोलन धरना स्थल पर अध्यक्ष आशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा,

उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत, गणेश गोदियाल, अजय नयाल, योगेन्द्र रावत, अमित बलूनी,

शरद पाल, शिलोनी वशिष्ठ, प्रियंका पुरोहित, अखिलेश भट्ट, रजत नौटियाल, सिद्धार्थ कुकरेती, मुस्सावीर अली, अरुण, आदि कई डिग्रीधारी लैब तकनीशियन मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें:   Acceptance :- मुख्यमंत्री ने विकास की योजनाओं व निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *