Skip to content
बद्रीनाथ 11 जून 2026।
बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के बिनाकुली गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए,
जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस में झारखंड के श्रद्धालु सवार थे, जो बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही 23 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
चालक की सूझबूझ और आईटीबीपी की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आईटीबीपी के जवानों के त्वरित सहयोग की सराहना की।