Headlines

Interrupt:-भाई के टोकने पर भाई ने भाई को मारी गोली  

 देहरादून 15 जून 2026।

रविवार की रात कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई कि भुड्डी गांव में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गोली मार दी,

जिसे उसके परिजनों व आसपास के लोगो द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

 सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे।

मौके पर मृतक युवक की पहचान सोहेल हारून पुत्र अब्दुल हारून निवासी ग्राम भुड्डी, कोतवाली पटेलनगर के रूप मे हुई,

मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने माता पिता तथा अन्य भाइयों के साथ रहता था।

20-25 दिन पूर्व मृतक के माता पिता हज पर गये थे तथा मृतक अपने छोटे भाई शाहिद के साथ घर पर अकेला था।

घटना के सम्बन्ध में सूचना देने वाले युवक सुहान पुत्र फुरकान से जानकारी करने पर उसने बताया गया कि उसके ताऊ का लड़का वसीम,

जो ड्राइवर का काम करता है,उसने उसे फोन कर जानकारी दी कि सोहेल के घर के पास गाड़ी को बैक करते समय उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी,

जिस पर सुहान तत्काल सोहेल के घर गया, जहाँ उसके छोटे भाई ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई सोहेल को गोली मारने की बात बतायी गयी थी,

जिसके बाद वे सोहेल को लेकर नजदीकी अस्पताल गये थे। मृतक के भाई से जानकारी में भी उसके द्वारा अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारना बताया गया।

मौके पर फील्ड यूनिट तथा फोरेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुए।

आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। घटना के सम्बन्ध में मृतक के चाचा सय्याद हसन पुत्र स्व0 अमीर हसन द्वारा दी गई,

तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-366/26, धारा 103(1)/331(8) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग टीमों की गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा मृतक के घर व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये तो मृतक सोहेल के घर के कैमरों का चालू होना पर उसमें से रिकार्डिग को हटाना पाया गया,

तथा आसपास के कैमरों की फुटेजों में घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति का घर के अन्दर न आना प्रकाश में आया।

घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गयी एक देशी पिस्टल बरामद हुई,

जिसके सम्बन्ध में मृतक के छोटे भाई से जानकारी करने पर वह कोई स्पष्ट जबाब नही दे पाया।

मौके से प्राप्त परिस्थिति जन्य साक्ष्यों एवं घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई द्वारा लगातार दी जा रही,

अस्पष्ट जानकारियों पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतक के छोटे भाई को शाहिद को पूछताछ हेतु हिरासत में लेते हुए थाने लाया गया,

जहां उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घर से बरामद देशी पिस्टल से अपने भाई सोहेल को गोली मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया गया।

तथा पुलिस से बचने के लिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मारने की झूठी जानकारी देना बताया गया, जिस पर अभियुक्त शाहिद को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिये अपने परिजनों व आसपास के लोगो को भी घटना के सम्बन्ध में झूठी जानकारी देकर उकसाया गया,

तथा उनके साथ मिलकर अपने भाई सोहेल के शव को देहरादून पोन्टा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर सड़क को जाम किया गया जिससे आमजन को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा,

इस सम्बन्ध में भी अभियुक्त शाहिद व अन्य नामजद व अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 367/26, धारा 126 (2)/191(2)/221/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त शाहिद ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा अक्सर अपने महंगे शोको को पूरा करने तथा दोस्तों के बीच रौब झाड़ने के लिये वह अपने घर वालो,

तथा बड़े भाई सोहेल से पैसे लिया करता था, उसकी गलत आदतों की वजह से उसका बड़ा भाई सोहेल उसे अक्सर टोकता रहता था तथा कई बार उसके द्वारा उस पर हाथ भी उठाया था।

कुछ दिन पूर्व उनके माता पिता के हज पर जाने के बाद सोहेल को जानकारी हुयी कि उसके पिता का एटीएम, जो सोहेल के पास रहता था,

उसे अभियुक्त द्वारा चोरी कर अपने पास रख लिया था तथा एटीएम के माध्यम से लगभग 10 लाख रूपये अपने पिता के खाते से निकालते हुए उसे अपनी अय्यासी में खर्च कर दिये थे।

इस बात को लेकर सोहेल का अभियुक्त से विवाद हो गया था तथा सोहेल ने उसके ऊपर हाथ उठाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी थी।

मारपीट से क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने सोहेल की हत्या की योजना बनायी तथा घटना को अंजाम देने के लिये पिछले 02 दिनों से घर के सारे कैमरों की रिकार्डिग को बन्द कर कैमरों को लाइव मोड पर रख दिया।

योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा मौका देखकर रविवार की रात में अपने पास रखी देशी पिस्टल से अपने भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

तथा घटना के बाद उक्त देशी पिस्टल को घर के बाथरूम में छिपाकर रख दिया। इस दौरान अचानक घर पर उनके गांव के रहने वाले एक युवक सुहान के आ जाने पर,

मैंने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारने की बात बताई गयी, तथा दिखावे के लिये उसके साथ अपने भाई के शव को नजदीकी अस्पताल ले गया।

घटना के बाद अभियुक्त द्वारा गांव के अन्य लोगो को उकसाते हुए उनके साथ मिलकर अपने भाई के शव को देहरादून पोन्टा हाईवे में रखकर सड़क को जाम करते हुए।

पुलिस का ध्यान भटकाने तथा स्वंय को पीड़ित दर्शाने का प्रयास किया गया, जिससे कोई उस पर आसानी से शक न कर सके।

 गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद हारून पुत्र अब्दुल हारून, निवासी ग्राम भुड्डी, पोस्ट कारबारी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष।

बरामद देशी पिस्टल 32 बोर (घटना में प्रयुक्त)

ये भी पढ़ें:   Examination :-उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *