Headlines

Rescue:-रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति को एस डी आर एफ ने निकाला 

रुद्रप्रयाग 16 जून 2026।

 रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होने पर एस डी आर एफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान संचालित किया।

मंगलवार की सुबह  डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के निकट एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही पोस्ट रतुड़ा से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि उक्त व्यक्ति लगभग 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है। एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित,

एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई तथा उसे सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता प्रदान की गई।

रेस्क्यू के उपरांत घायल व्यक्ति को अग्रिम उपचार हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा अपने सरकारी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह भंडारी पुत्र अवतार सिंह भंडारी, निवासी पाबौ, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:   Yusuf Ghat:- शिवपुरी में प्रतिबंधित यूसुफ घाट पर नहाने के दौरान दिल्ली निवासी युवक गंगा नदी में डूबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *