Headlines

Outside :- भाजपा राज में मछलियाँ अंदर मगरमच्छ बाहर – गोदियाल 

देहरादून 20 जून 2026।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को प्रीतम सिंह एवं गणेश गोदियाल ने संयुक्त रूप से संबोधित किया,

सर्वप्रथम चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों को आने वाले समय में पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के बारे में जानकारी साझा की,

उन्होंने बताया कि आज जिस तरह महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी से नौजवान परेशान है, महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं,

प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है, हर नागरिक परेशान है ऐसे में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुरुआती दौर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के अंतर्गत पहाड़ी सीटों को चुना है।

जिसे चार जोन में बाटा गया है जोन एक के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ विधायक मयूख महर,हरीश धामी, खुशाल सिंह अधिकारी शामिल हैं।

जोन एक में कार्यक्रम की शुरुवात 28 जून से होगी जो 2 जुलाई तक चलेगा इसके तहत विधानसभा चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, डीडीहाट,

धारचूला,गंगोलीहाट, बागेश्वर, कपकोट आदि शामिल है।

जोन दो के प्रभारी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत के साथ सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवान,

विधायक लखपत सिंह बुटोला, पूर्व विधायक जीत राम एवं मनोज रावत शामिल है,

जोन दो का कार्यक्रम 28 जून से शुरू होकर 7 जुलाई तक चलेगा इसके अंतर्गत यमकेश्वर, कोटद्वार, लैंसडाउन, चौबट्टाखाल,श्रीनगर,पौड़ी,

रुद्रप्रयाग केदारनाथ बद्रीनाथ थराली कर्णप्रयाग शामिल है,तीसरे जोन के प्रभारी चुनाव अभियान समिति के प्रीतम सिंह के साथ उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी विधायक विक्रम सिंह नेगी शामिल हैं।

जोन 3 की शुरुवात 28 जून से शुरू होकर 7 जुलाई को समाप्त होगा इसके तहत पुरोला,यमुनोत्री,गंगोत्री,

प्रतापनगर,घनसाली,टिहरी,नरेन्द्रनगर,देवप्रयाग एवं धनौल्टी शामिल हैं, जोन चार के प्रभारी पूर्व अध्यक्ष करन माहरा के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,

विधायक मनोज तिवारी,मदन बिष्ट,सुमित हृयदेश शामिल हैं जोन चार का कार्यक्रम 29 जून से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगा इसके तहत हल्द्वानी,लालकुआं,

कालाढ़ूँगी भीमताल,नैनीताल,रामनगर,

जागेश्वर,अल्मोड़ा,सोमेश्वर,द्वाराहाट,रानीखेत, सल्ट शामिल हैं।

हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ साथ जनसभा का आयोजन होगा, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जाएगा और धरना प्रदर्शन भी शामिल है,

उन्होंने बताया कि दो वरिष्ठ नेता हरीश रावत एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी किसी भी जोन के किसी भी विधानसभा में सम्मिलित हो सकते हैं।

तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बात की उन्होंने बताया कि व्यभिचारी दुराचारी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।

आज प्रदेश के हर संसाधन पर ऐसे लोगों का क़ब्ज़ा है जो भाजपा से जुड़े हुए हैं,

आज उन्ही लोगों के पास खनन के पट्टे और क्रशर है जो भाजपा को समर्थन देते हैं।

और जो भाजपा को समर्थन नहीं करते उनके पट्टे छीन लिए जाते हैं, उन्होंने निवेदन किया की जो बातें प्रीतम सिंह जी ने की हैं।

उन्हें उचित स्थान दिया जाये क्यूँकि प्रदेश को सही गति देने में मीडिया की भी अहम भूमिका है, हम मीडिया के माध्यम से ही सरकार की असलियत जनता के समक्ष ला सकते हैं।

पत्रकार बंधुओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन छोटी मछलियों को भ्रष्टाचार के मामलों में बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

उन्हें अपनी जुबान खोलनी चाहिये और बड़ी मछलियों का नाम उजागर करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के पास दो ज़िम्मेदारियाँ है और जनता के प्रति जवाब देही है।

आज जानता पाने सवालों के जवाब के लिए भाजपा के नेताओं को ही घेरेगी ना की विपक्ष को तो इस बात पर धमकी देना कदापि उचित नहीं है।

कार्यक्रम अभी पर्वतीय इलाक़ों की विधानसभाओं के लिए तय किया गया है आने वाले समय में मैदानी इलाक़ों के लिए भी रूप रेखा तैयार की जाएगी।

जिसमे ऊधम सिंह नगर हरिद्वार देहरादून विकास नगर अन्य शामिल होंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, सुनीत राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *