Headlines

Arrogance:-पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

 देहरादून 20 जून 2026।

 हंसराज सैनी पुत्र रोहताश सैनी निवासी भोगपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि,

19 जून को सुबह समय करीब 2.30 बजे ओम सिटी स्थित किराये के मकान में वह अपने दो साथी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी तथा शुभम अग्रवाल को अपने पास पूर्व से ही रखी एक पिस्टल को दिखा रहा था,

इस दौरान गोपाल शर्मा उर्फ भिण्डी द्वारा उस पिस्टल को अपने पास लेकर चैक करने के दौरान अचानक चली गोली उसकी नाक की बराबर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-382/2026 धारा 110 बीएनएस बनाम गोपाल शर्मा उर्फ भिन्डी पंजीकृत किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को चैक कर घटना में शामिल नामजद अभियुक्त की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर  19 जून  को अभियुक्त गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी पुत्र रूपलाल शर्मा को ओम सिटी के बाहर सडक से गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ में अभियुक्त गोपाल शर्मा उर्फ भिण्डी उम्र- 28 वर्ष ने बताया गया कि वो 18/19 की रात में अपने दोस्त शुभम अग्रवाल के साथ घूम रहा था,

इस दौरान उसके साथी हंसराज, जिसे वह पिछले 09-10 वर्षों से जानता है तथा उसके साथ प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता है,

उसने उसे फोन कर एक नया सामान (पिस्टल) खरीदने की जानकारी देते हुए रात में अपने ओम सिटी स्थित फ्लैट में बुलाया गया।

जहां देर रात वे दोनों हंसराज के फ्लैट में पहुंचे, जहां उसके द्वारा उन्हें एक पिस्टल दिखाते हुए बताया कि वह उसे 65 हजार रूपये में खरीदकर लाया है।

इस बीच पिस्टल को चैक करने के दौरान अचानक उसके हाथ से पिस्टल का ट्रिगर दब जाने से पिस्टल से निकली गोली हंसराज की नाक के बगल में लग गई और वह नीचे गिर गया।

घटना के बाद अभियुक्त द्वारा हंसराज को पिस्टल का लाइसेंस न होने तथा पुलिस द्वारा उसे भी अवैध पिस्टल रखने पर गिरफ्तार करने की बात कहते हुए।

डराया गया तथा छत में घूमने के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली से घायल होने की झूठी कहानी गढने को कहा गया।

तथा योजना के मुताबिक हंसराज के चेहरे से निकल रहे खून की कुछ बूंदे छत पर गिराकर नीचे कमरे में फैले खून को साफ किया गया।

इसके उपरान्त अभियुक्त गोपाल शर्मा अपने साथी शुभम अग्रवाल के साथ स्कूटी से घायल हसंराज को इन्द्रेश अस्पताल ले गये।

तथा इस दौरान गोपाल शर्मा द्वारा पिस्टल को ओम सिटी के पास झाडियों में फेंक दिया,

जिसे पुलिस द्वारा अभियुक्त गोपाल शर्मा उर्फ भिन्डी की निशानदेही पर बरामद किया गया। अभियुक्त पर पूर्व में भी बलवे व मारपीट का अभियोग पंजीकृत है।

बरामद- 01 पिस्टल 32 बोर (घटना में प्रयुक्त)।

ये भी पढ़ें:   Arrested 🥴:- सोने के पुराने आभूषण लेकर करता रहा गुमराह, पीड़िता की शिकायत पर  पुलिस ने आरोपी ज्वैलर्स को किया गिरफ़्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *