Headlines

वन विभाग और एसडीआरएफ लड़की को ढूंढे – आर्या

देहरादून – नैनीताल के बगड़ गांव में कल रात एक लड़की के लापता होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।क्षेत्र में किशोरी के संबंध में तरह -तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण लोग जहां गुलदार किशोरी को उठाकर ले जाने की बात कर रहे है। तो वहीं लड़की के स्वजन अन्य आशंकाएं जता रहे हैं।

नैनीताल प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को इस पूरी घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने इस घटना के संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना से दूरभाष पर वार्ता की गई और डी एम को निर्देशित किया।  चूंकि यह घटना राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

ऐसे में इसे सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया जाए और घटना के सभी पहलुओं की अतिशीघ्र जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

साथ ही क्षेत्र में वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम को बिटिया के खोजबीन में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *