Headlines

Appointment Letter ✉️ :- सीएम धामी ने 187 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून 3 जुलाई 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में चयनित 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी।

राज्य में लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ा है।

नकल माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई होने से अब योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब तक विभिन्न विभागों में 34 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर चुकी है।

यह सरकार की रोजगार सृजन और युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि प्रदेश के युवाओं का सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में सरकार की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समय पर नियुक्ति दिए जाने की सराहना की।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए पूरी ईमानदारी से जनसेवा करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:   Disaster Management:-सीएम धामी ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *