Headlines

Work :- एसआईआर में लगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हर दिन कम से कम एक घंटा अपने केंद्र पर विभागीय कार्य भी करें- रेखा

 देहरादून 04 जुलाई 2026।

एस आई आर में बीएलओ की जिम्मेदारियां निभा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विभागीय कामकाज प्रभावित होने पर,

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सख्त रुख अपनाया है।

समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हर दिन कम से कम एक घंटा अपने केंद्र पर विभागीय कार्य भी करें।

मंत्री ने अगस्त के अंत तक 438 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 2773 सहायिकाओं के सभी रिक्त पद भरने,

जुलाई के अंत तक सभी पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड और अपार आईडी बनवाने तथा पोषण ट्रैकर पर नियमित डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

साथ ही केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय और पोषण सामग्री की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।

ये भी पढ़ें:   Thanks:- हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *