Headlines

Marathon Program:- कांग्रेस संगठन को धार देने उत्तराखंड आएंगे के.सी. वेणुगोपाल, दो दिवसीय दौरे में बैठकों का मैराथन कार्यक्रम

देहरादून 05 जुलाई 2026।

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए मजबूत करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन),

एवं सांसद कै सी वेणु गोपालन 9 जुलाई से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे।

इस दौरान वे प्रदेश संगठन की विभिन्न इकाइयों के साथ लगातार बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि के.सी. वेणुगोपाल 9 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,

देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय इलेक्शन कमेटी (CEC) के सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों तथा सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:00 बजे प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक आयोजित होगी।

वहीं सायं 4:00 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके पश्चात सायं 6:00 बजे पार्टी के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को लेकर चर्चा करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 10 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से के.सी. वेणुगोपाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3:00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और तत्पश्चात नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि इस दौरे का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा,

आगामी राजनीतिक रणनीति पर मंथन तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

ये भी पढ़ें:   Empty Rhetoric :- मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल महज़ खोखली बयानबाज़ी, इतिहास केवल ठोस काम से दर्ज होता है- गोदियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *