एस डी आर एफ को पुलिस चौकी नौगांव के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नौगांव क्षेत्र में एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए एस डी आर एफटीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि डंपर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा हुआ था। वाहन में केवल चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
एस डी आर एफ टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए।
मृतक के शव को खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया तथा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।