Headlines

Injured :- मसूरी रोड पर गहरी खाई में गिरी स्कूटी सवार घायल

 देहरादून 11 जुलाई 2026।

देहरादून में मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, रात के अंधेरे में एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

शिव मंदिर से आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिरे स्कूटी सवार को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी इलाके के बावजूद एसडीआरएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर घायल तक पहुंच बनाई।

तकनीकी उपकरणों की मदद से घायल को स्ट्रेचर पर सुरक्षित बांधकर खाई से बाहर लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया गया।

घायल की पहचान ऋषिकेश निवासी 36 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

समय रहते हुए सफल रेस्क्यू अभियान के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और घायल की जान बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें:   Death :- उत्तरकाशी में डंपर गहरी खाई में गिरा चालक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *