Headlines

Shift:- मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है- तोमर

देहरादून 15 जुलाई 2026।

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में मौसम उमस भरी गर्मी का बना हुआ है, हालांकि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश देखी जा रही है।

वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ सीएस तोमर ने जुलाई महीने में हुई बारिश को लेकर बताया कि इसमें 23% की बढ़ोतरी देखी गई है,

जबकि पूरे सीजन की बात करें तो वह माइनस 7% जो की सामान्य के आसपास कही जाती है बारिश देखने को मिली है।

वहीं डॉ तोमर की मानें तो आने वाले दो दिनों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की मध्यम बारिश जबकि,

अन्य जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

16 जुलाई के बाद से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां कुमाऊं के जनपदों में हल्की मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

वहीं 17 जुलाई को प्रदेश भर में अनेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है,

जो करीब 20 जुलाई तक रहने की संभावना है, जिसको लेकर फिलहाल येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Message:-हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *