Headlines

Firing Incident:- बेलड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रुड़की 26 अगस्त 2026।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे ग्राम बेलड़ा निवासी पप्पू (21) पुत्र रिजवान और हयान (24) पुत्र रुस्तम के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हयान ने पप्पू पर गोली चला दी।

गोली लगते ही पप्पू घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

गोलीकांड की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- हरिद्वार में विजिलेंस ने महिला एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *