आज शुक्रवार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
पंचांग के अनुसार आज पूर्णिमा तिथि प्रातः 9:48 बजे तक रहेगी।
इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा का प्रभाव नहीं होने से सुबह का समय राखी बांधने के लिए विशेष शुभ माना गया है।
आज का पंचांग (28 अगस्त 2026, शुक्रवार)
– विक्रम संवत : 2083,शक संवत : 1948, मास : श्रावण,पक्ष : शुक्ल पक्ष।
– तिथि : पूर्णिमा प्रातः 9:48 बजे तक, तत्पश्चात कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, वार : शुक्रवार।