Headlines

Dehradun News:-राज्य के खिलाडियों को आउट ऑफ टर्न जॉब

खिलाडियों और खेल के हितों को सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार है प्रतिबद्ध-रेखा आर्या।


देहरादून – सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या खेल नीति-2021 के अन्तर्गत राज्य के विशिष्ट खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न जॉब”के नियुक्ति पत्र दिए देंगे।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने समस्त खिलाडियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल व खिलाडियों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।खिलाडियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब दिए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है।

साथ ही कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है।राज्य सरकार ने खिलाडियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।

ये भी पढ़ें:   Program:- 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम 

राज्य सरकार व खेल विभाग सरकारी नौकरियों में अधिक से अधिक खिलाडियों की भागीदारी हो इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *