Headlines

Workshop :- मसूरी में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग एवं तंबाकू नियंत्रण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 पंचूर वार्ता |हेल्थ डेस्क

मसूरी, 24 अक्टूबर 2026।

जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक में निर्गत निर्देशों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद,

मसूरी में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग (TVL) एवं तंबाकू नियंत्रण विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, देहरादून तथा बालाजी सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित,

 कार्याशाला में संबंधित हितधारकों, रेखीय विभागों, स्थानीय व्यवसायियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका परिषद, मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी के मार्गदर्शन में किया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू विक्रेताओं के लाइसेंस की व्यवस्था (TVL), तंबाकू नियंत्रण से संबंधित नियमों,

तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति संबंधित विभागों और हितधारकों को जागरूक करना था।

कार्यशाला में तंबाकू उत्पादों की बिक्री को नियमन के दायरे में लाने, निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने,

तथा तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में स्थानीय निकायों और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर चर्चा की गई।

तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग व्यवस्था के माध्यम से तंबाकू उत्पादों की बिक्री को बेहतर ढंग से विनियमित करने,

और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य पर्यटन नगरी मसूरी में तंबाकू नियंत्रण के प्रयासों को सुदृढ़ करना,

तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण नियमों के प्रभावी अनुपालन को बढ़ावा देना है।

कार्यशाला में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन,

जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रतिनिधि अर्चना उनियाल,

बालाजी सेवा संस्थान से अवधेश कुमार, ममता थापा सहित विभिन्न विभागों एवं तम्बाकू विक्रेता प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़ें:   Manthan:-एम्स ऋषिकेश में कल जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ, मधुमेह और हृदय रोगों के समग्र उपचार पर होगा मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *