Headlines

Treatment:- मंत्री रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज़

पंचूर वार्ता | स्वास्थ्य

देहरादून, 16 अक्टूबर 2026।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के डालनवाला स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोभाल भी मंत्री का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने रेखा आर्य से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अस्पताल में मुलाकात के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि फिलहाल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का स्वास्थ्य ठीक है।

चिकित्सकों के अनुसार, जब उन्हें अस्पताल लाया गया था,

उस समय उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ा हुआ था। वर्तमान में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ हुए घटनाक्रम और उनकी ओर से दी गई तहरीर के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है।

इस प्रकरण में कैबिनेट मंत्री की ओर से कैंट थाने में तहरीर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटनाक्रम से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच करेगी।

जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *