Headlines

Health Check-Up :- अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में लगे स्वास्थ्य शिविर में छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

अल्मोड़ा,08 अक्टूबर 2026 ।

जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की स्वास्थ्य टीम द्वारा गुरुवार को अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान विद्यालय के 121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ नेत्र परीक्षण किया गया और आवश्यकता के अनुसार दवाओं का वितरण भी किया गया।

 स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विद्यार्थियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

शिविर में चिकित्सा टीम द्वारा विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक परामर्श दिया गया।

नेत्र परीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई।

शिविर में डॉ. नीरज सुयाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुजा नगरकोटी, महिला चिकित्सा अधिकारी पूजा भाकुनी,

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विपिन चन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी योगेश भट्ट, फार्मासिस्ट दीपक दत्ता तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट/नेत्र परीक्षक ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान भी की जा सकती है।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक सुदर्शन लाल साह, सहायक प्रबंधक ब्रज मोहन, प्रधानाचार्य संजय पाण्डे,

आशीष जोशी (मनोनीत सदस्य, प्रबंध समिति) सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *