Headlines

Missing Trackers:- केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग

पंचूर वार्ता |लापता  ट्रैकर्स

उत्तरकाशी 03 नवंबर 2026।

उत्तरकाशी के दुर्गम केदारताल ट्रैक पर लापता हुए ट्रैकर्स की तलाश में एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के जवानों का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, अत्यधिक ऊंचाई और लगातार हो रही बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमें लापता ट्रैकर्स तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

एस डी आर एफ की एडवांस टीम ने अभियान को आगे बढ़ाते हुए घटनास्थल की ओर सर्चिंग तेज की है।

इसी दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

इसके अलावा सर्च अभियान के दौरान एक बैग भी मिला है। हालांकि, अभी तक लापता ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लगातार बर्फबारी से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-

घटनास्थल पर मौजूद एस डी आर एफ टीम प्रभारी ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से जानकारी दी कि क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है।

प्रतिकूल मौसम और अत्यधिक ऊंचाई के कारण सर्च अभियान में लगातार चुनौतियां सामने आ रही हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही सुरक्षित कैंप स्थापित कर लिया है। जवान रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे।

मौसम अनुकूल होते ही दोबारा शुरू होगी तलाश –

एस डी आर एफ के अनुसार मौसम और परिस्थितियां अनुकूल होने पर टीम पुनः सर्च अभियान शुरू करेगी।

एस डी आर एफ की टीमें नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के जवानों के साथ समन्वय बनाकर लापता ट्रैकर्स की तलाश में जुटी हैं।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में जारी इस अभियान के दौरान रेस्क्यू टीमों के सामने मौसम, बर्फबारी और ऊंचाई की बड़ी चुनौती है।

इसके बावजूद जवान पूरी सतर्कता और साहस के साथ लापता ट्रैकर्स की तलाश में जुटे हुए हैं।

पंचूर वार्ता | उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *