Headlines

Announcement:- रुद्रप्रयाग में 19 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, मद्महेश्वर भगवान की उत्सव डोली के दर्शनार्थ डीएम ने की घोषणा

पंचूर वार्ता | अवकाश घोषित

रुद्रप्रयाग 02 नवंबर 2026।

जनपद रुद्रप्रयाग में आगामी 19 नवंबर 2026 (बृहस्पतिवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह अवकाश भगवान श्री मद्महेश्वर की उत्सव डोली के आगमन एवं श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित) 1881 संस्करण के पैरा-247 के अंतर्गत 19 नवंबर को जनपद का तृतीय स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दिन जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।

स्थानीय अवकाश की घोषणा से श्रद्धालुओं को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली के दर्शन करने का अवसर मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि भगवान श्री मद्महेश्वर की उत्सव डोली के आगमन पर ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में धार्मिक आयोजन और दर्शन का विशेष महत्व रहता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते हैं।

जिलाधिकारी की इस घोषणा के बाद श्रद्धालु 19 नवंबर को श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचकर भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:   Worship:-भानु सप्तमी आज: सूर्य देव की उपासना से आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *