उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि जब मैं सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का खिताब धामी को दिया तो मैं जानता था कि धामी बौखलाकर वो कोई न कोई षड्यंत्र करेंगे या ऐसा कोई काम करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा, “मुझे अच्छा लगा जब वो मेरी पिच पर आकर खेलने लगा।”
“99.9 प्रतिशत आदमी सही है, 0.1 प्रतिशत गलत”
हरक सिंह रावत ने अपनी बात को क्रिकेट की भाषा में समझाते हुए कहा कि जिस पिच पर 99.9 प्रतिशत आदमी सही है और 0.1 प्रतिशत गलत है,
उस पर भी उन्हें गलत ठहराने की कोशिश की जा रही है।
त्रिवेंद्र रावत और अरविंद पांडेय का लिया नाम-
प्रेस वार्ता के दौरान हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक अरविंद पांडेय का नाम लेते हुए कहा कि जो भी सच्चा उत्तराखंडी होगा,
जो सच्चा देशभक्त होगा, अगर थोड़ा भी समझदार और जानकार होगा, तो वह ये बात जरूर कहेगा कि उत्तराखंड में जो घिनौनी राजनीति हो रही है, वो कर्म खुद करते हो।
“विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए हो रहा है”
हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि यह सब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का जिक्र करते हुए कहा कि एक सच्चे उत्तराखंडी के रूप में,
हरिद्वार के सांसद के रूप में, इस लोकतंत्र को बचाने के लिए उनके एक-एक शब्द में उत्तराखंड देवभूमि का दर्द झलकता है।
उन्होंने कहा कि इस देश के लिए लोकतंत्र को बचाना सबसे बड़ी जरूरत है।
और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतंत्र के खिलाफ है,
नोट: यह खबर वीडियो में डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा दिए गए बयान के आधार पर तैयार की गई है।