Headlines

Haridwar News:- परमार्थ घाट पर डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद 

हरिद्वार –  03 अप्रैल 24 को परमार्थ घाट (सप्तऋषि चौकी क्षेत्रान्तर्गत) पर एक युवक नहाते समय अनियंत्रित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही SI सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा मय आवश्यक उपकरणों के हरिद्वार जल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।

 

SDRF टीम द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए आज  05 अप्रैल 24 को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उक्त युवक के शव को ढूंढकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Beautification:- भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च- सचिव डॉ कुमार 

मृतक का विवरण तनुज बिष्ट पुत्र  भोपाल सिंह, 26 वर्ष, निवासी- देवयाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *