मंगलवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ऋषि पंचमी का पावन पर्व आज मनाया जा रहा है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सप्तऋषियों और माता अरुंधती की पूजा करने से जीवन के दोषों का निवारण होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार,तिथि: शुक्ल चतुर्थी प्रातः 7:44 बजे तक, इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ ,पक्ष: शुक्ल पक्ष,मास: भाद्रपद।
विक्रम संवत: 2083,शक संवत: 1948,नक्षत्र: स्वाति दोपहर लगभग 3:21 बजे तक ,योग: इन्द्र योग ।
सूर्योदय: प्रातः लगभग 6:10 बजे,सूर्यास्त: सायं लगभग 6:20 बजे ,शुभ मुहूर्त,अभिजीत मुहूर्त: 11:57 बजे से 12:46 बजे तक ।
ब्रह्म मुहूर्त: 4:39 बजे से 5:26 बजे तक ,राहुकाल,दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक ।
आज का राशिफल
मेष राशि:- ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशि:- परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। पुराने रुके कार्य पूरे होने की संभावना है।
मिथुन राशि:-कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें। मेहनत का परिणाम देर से मिलेगा, लेकिन सफलता निश्चित है।
कर्क राशि:- घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मानसिक संतुलन बनाए रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि:- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी रहेगी।
कन्या राशि:- बुद्धि और वाणी के बल पर सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी।
तुला राशि:- चंद्रमा और शुक्र की युति के कारण दिन अत्यंत शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि:- निवेश संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु राशि:- आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में संयम रखें। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।
मकर राशि:- कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि:- रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। विवादों से दूर रहें।
मीन राशि:- व्यापार और साझेदारी के मामलों में लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
आज का शुभ अंक और शुभ रंग-
शुभ अंक: 5,शुभ रंग: लाल एवं गुलाबी।
आज का उपाय-
मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जप करें। इससे साहस, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।