Headlines

ChampawatNews:-एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चंपावत पुलिस के साथ मिलकर एक किलो चरस के साथ तस्कर पकड़ा 

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी गई लाखों रुपए कीमत।


चंपावत- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने आज कार्रवाई करते हुए थाना लोहाघाट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रअंतर्गत मन्नार बैंड खेतीखान के पास से एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर

मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला उम्र 43 वर्ष निवासी गढ़कोट थाना चंपावत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 किलो 362 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के आसपास से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर काठगोदाम/ हल्द्वानी आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम एवं चंपावत पुलिस की संयुक्त टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त मुकेश चन्द्र सेल्ला को मन्नार बैंड के पास ललुआ पानी रोड खेतीखान, लोहाघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया  कि ए.एन.टी.एफ. ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना लोहाघाट जनपद चंपावत में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2024 में अब तक 9 किलो 703 ग्राम चरस की बरामदगी की जा चुकी है।मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला उम्र 43 वर्ष निवासी गढ़कोट थाना चंपावत।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड ने अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे,

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202,9412029536

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट- निरीक्षक पावन स्वरूप, उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी,अ0 उ0नि0 जगबीर शरण,मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी वीरेंद्र चौहान,चंपावत पुलिस टीम से  SSI चेतन रावत, SI पूरन सिंह, ASI धर्मेंद्र प्रसाद,HC संजय जोशी HC अशोक पुरी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *