Headlines

Udham Singh NagarNews:- मण्डी परिसर में अधिकारी पचास हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

ऊधमसिंहनगर- शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज  करायी कि उनकी बन्नाखेड़ा में राईस मिल है, वह सरकारी धान को लेकर उसका चावल बनाकर सरकार को देता है।

 सरकार उनको कुटाई, बुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है। केन्द्र में तैनात मोहन सिंह टोलिया विपणन अधिकारी ने उनसे 19.50 रूपये प्रति कुन्तल की दर से घूस मांग रहा है।

 लेकिन मैं रिश्वत नहीं देना चाहता हूं इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता हूं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर  ट्रैप टीम का गठन किया गया,

टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 25 अप्रैल 24 को विपणन अधिकारी (Marketing inspector) मोहन सिंह टोलिया,निवासी केयर ऑफ कृष्ण कुमार संजय कालोनी मण्डी बाजपुर,

जिला ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग बाजपुर ऊधमसिंहनगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा ।

निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है। अगर कोई व्यक्ति आपसे घूस मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क करें।

ये भी पढ़ें:   Review:-  राज्यभर में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub In Conference – Meetup & Business Events WordPress Theme Inactive Logout Pro Inbusiness – Coaching Business Elementor Template Kit Incanto – Minimal & Stylish WP Theme InCharity | Fundraising, Non-profit organization WordPress Theme Inclusive – Fashion Shop WordPress Theme Increase/Decrease Carts inactivity in WooCommerce Bookings inCreate – Responsive MultiPurpose WordPress Theme Ultimate Affiliate Pro - Affiliate Plugin for WordPress & WooCommerce Indev – Portfolio Elementor Template Kit For Developer