Headlines

DehradunNews:-विपक्ष के लिए भी जीत मे छिपा संदेश, दुष्प्रचार से नही जीते जाते चुनाव 

देहरादून-  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोक सभा चुनाव मे जनता ने जिस तरह भाजपा पर भरोसा जताया है, उससे साफ है कि जनता का अटूट भरोसा भाजपा पर है।

चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व मे प्रदेश में किए कार्यों एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा बनाई कुशल रणनीति से राज्य मे लोक सभा मे बड़ी जीत मिली है।

जो कि देश के साथ राज्य के लिए भी सुखद है। उन्होंने कहा कि इस बड़ी जीत के राज्य हित मे बड़े मायने हैं। राज्य मे निर्बाध विकास कार्यों को गति मिलेगी और निश्चित रूप से सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे उतराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

चौहान ने कहा कि चुनाव से एक संदेश विपक्ष के लिए भी साफ तौर पर है कि दुष्प्रचार से न चुनाव जीते जा सकते न जनता का मन बदला जा सकता है। लोगों ने पीएम मोदी को दोबारा सत्ता सौंपने का मन बनाया और मत दिया।

वहीं स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस के द्वारा दुष्प्रचार की हवा निकाल दी। हर समय जनता के बीच रहने, उनके दुख दर्द मे सहयोगी और चुनाव के वक्त आमद दर्ज कराने मे फर्क है। विपक्ष के सामने आत्ममंथन का समय है।

चौहान ने कहा कि भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व मे विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच गयी और जनता ने रिपोर्ट कार्ड को हाथों हाथ लिया। जनता मोदी को फिर देश का नेतृत्व करते देखना चाहती है,

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

क्योंकि मोदी ने देश का मान विदेश मे भी आगे बढ़ाया है। भाजपा परिवार और सभी कर्याकर्ताओं की मेहनत से यह संभव हुआ है और सभी फिर पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा कार्यों मे आगे बढ़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *