Headlines

UttrakhandNews:-डोडीताल ट्रैक पर एक की मौत व एक ट्रैकर का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू   

उत्तरकाशी- जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि अगोड़ा क्षेत्र में डोडीताल ट्रेक पर गए 02 ट्रैकर में से एक की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी है, जिसके शव को लाने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतुडी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा पैदल मार्ग से डोडीताल ट्रैक पर पहुँचकर एक ट्रैकर को सकुशल नीचे लाया एवं दूसरे ट्रैकर के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Immersed :-महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित

रेस्क्यू किये गये  ट्रैकर कांति नौटियाल, निवासी:- मातली, उत्तरकाशी।

मृतक व्यक्ति का नाम :- वीरेंद्र चौहान AE PWD, उत्तरकाशी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *