Headlines

ChamoliNews:-रुद्रनाथ ट्रैक पर भारी बारिश के बीच एस डी आर एफ ने खाई से ट्रैकर शव निकाला

चमोली – पुलिस चौकी गौचर ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि रुद्रनाथ ट्रेक पर एक ट्रैकर जो नीचे वापस आ रहा था, रास्ते मे पैर फिसलने से खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू के लिए  एस डी आर एफ की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट गौचर से SI मनमोहन सिंह  एस डी आर एफ टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल रोड हेड से लगभग 08 किमी पैदल दूरी पर था। एस डी आर एफ टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खराब मौसम व दुर्गम रास्ते से पैदल होते हुए घटनास्थल पर पहुँची।

यह ट्रैकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। गहरी खाई व घनघोर अंधेरे में शव को निकालना  और भी चुनौतीपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

लगभग 200 मीटर की खड़ी चढ़ाई, घनघोर अंधेरा व वैकल्पिक रास्ता, ट्रैकर के शव को खाई से निकालना आसान नही था, परन्तु एस डी आर एफ  जवानों ने तमाम मुश्किलों को दरकिनार करते हुए उक्त ट्रैकर के शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद वैकल्पिक स्ट्रेचर तैयार कर पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *