Headlines

DehradunNews:-आम जनता रहे सतर्क भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

देहरादून– उत्तराखंड में बीते दिनों से हो रहे भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

खासकर कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है,वहीं गढ़वाल क्षेत्र में भी अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट 24 से 48 घंटे तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते आम जनता को सतर्क रहने की खास जरूरत है क्योंकि बीते कई दिनों से प्रदेश के अनेक हिस्सों में हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं।

ये भी पढ़ें:   Inauguration:-सीएम धामी ने श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ

ऐसे में नदी नालों के आसपास जान से बचें, साथ ही आवागमन अगर जरूरी हो तभी करें अन्यथा भारी बारिश के बीच सुरक्षित स्थान पर ही रहे ताकि जान माल का नुकसान ना हो,हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई से बारिश में कमी दर्ज होने की आशंका है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *