Headlines

UttarkashiNews:-गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे कावड़िए

उत्तरकाशी – गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे कावड़िए, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 08 को निकाला सुरक्षित, बाकी के रेस्क्यू के लिए अभियान जारी।

कल रात जनपद उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है।

सूचना पर आज प्रातः एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है।

ये भी पढ़ें:   Broken Glacier :- बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, जानमाल का नुकसान नहीं

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए  एसडीआरएफटीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *