Headlines

World Cup: वर्ल्ड कप की अगली 2 पारियों में इतने रन बनाते ही रोहित रचेंगे इतिहास, सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बनेंगे बल्लेबाज

वनडे वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन इंग्लैंड में किया गया था और उस बार भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐसी बल्लेबाजी की थी कि सब देखते रह गए थे। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में 5 शतक के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे और अगर इस बार फिर से भारतीय धरती पर अगर उनका बल्ला चल गया तो भारत को तीसरी बार चैंपियन बनने से शायद ही कोई रोक सकता है।

वर्ल्ड कप से ठीक पहले रोहित शर्मा अच्छी लय में हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह ऐसा करने में जरूर कामयाब रहेंगे साथ ही साथ रोहित शर्मा अगर इस वर्ल्ड कप के पहली दो पारियों में 22 रन बना लेते हैं तो इतिहास रच देंगे। हालांकि यह कोई बड़ा स्कोर नहीं है और यकीनन वह इतना स्कोर बनाने में जरूर कामयाब होंगे।

ये भी पढ़ें:   WorldSkills 2026 :- में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में खेलना है जबकि टीम इंडिया को दूसरा मैच 11 अक्टूर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। इन दो मैचों की दो पारियों में अगर रोहित शर्मा 22 रन बना लेते हैं तो वह वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और इतिहास रच देंगे।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए पहला वर्ल्ड कप 2015 में खेला था, लेकिन तब वह ज्यादा सफल नहीं हो पाए थे, लेकिन उसके बाद यानी साल 2019 में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया था। हिटमैन रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप के पिछले दो सीजन में कुल 17 मैच खेले हैं और इन मैचों की 17 पारियों में ही उन्होंने 65.20 की औसत से 978 रन बनाए हैं। इन 17 पारियों में रोहित शर्मा ने 6 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 140 रन रहा है जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था। वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा एक बार शून्य पर आउट हुए हैं और दो बार नाबाद रहे हैं जबकि 100 चौके और 23 छक्के उन्होंने लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *