ऋषिकेश- शिकायतकर्ता धर्मराज मल्ल पुत्र मनग मल्ल नि- वार्ड न0- 01 ग्राम- तुमचा, जिला हुमला, निवासी नेपाल ने थाना ऋषिकेश पर तहरीर दी कि 08 जुलाई को वो पुराना रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के बाहर अपने घर नेपाल जाने के लिये बैठे थे।
कि इसी दौरान उनके पास नेपाली मूल के चार लोग ( 01महिला व 03 पुरूष ) आये और उन्होने बताया कि वो भी नेपाल के रहने वाले है तथा नेपाल ही जा रहे है। उन्होने अपना नाम जमुना देवी, सदानन्द, पूरण सिंह, गगन बहादुर शाही बताया तथा उन्हें अपने विश्वास में लेकर अपने साथ इन्द्रानगर के पास एक ढाबे में ले गये और खाना खाने के दौरान उन लोगों ने खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया,
जिसके बाद वह बेहोश हो गया और जब कुछ देर बाद होश में आया तो उनकी जेब में रखे रूपये गायब थे, जिन्हें निश्चित ही उन्ही चार लोगों ने चोरी कर लिया, शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में इन व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल मु०अ०सँ० – 377/2024 धारा 123 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना अध्यक्ष ने अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर टीम ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों का हुलिया प्राप्त करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल चारों अभियुक्तों को पुराना रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया।
जो रेलवे स्टेशन के पास किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि वे लोग ऋषिकेश व गढ़वाल के अन्य जनपदों में पूर्व में दिहाडी मजदूरी का काम करते थे, जिस कारण उन्हें जानकारी थी कि यात्रा सीजन के दौरान नेपाली मूल के जो व्यक्ति अलग-अलग धामों में यात्रियों को ले जाने का काम करते हैं।
बरसात का सीजन शुरू होते ही वापस नेपाल जाने के लिये ऋषिकेश आदि स्थानों पर आते हैं तथा उनके पास सीजन के दौरान कमाये गये काफी पैसे भी होते हैं, अभियुक्तों ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे घुल मिल जाते हैं तथा स्वयं भी नेपाल जाने की बात कहकर उन्हें अपने विश्वास में ले लेते हैं। इस काम के लिये अभियुक्त अपने साथ महिलाओं को भी रखते हैं।
जिससे वे लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते हैं, जिसके उपरान्त अभियुक्त ऐसे व्यक्तियों को खाना खाने अथवा दारू पीने के बहाने से अपने साथ ले जाते हैं तथा उन्हें खाने अथवा शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देते थे तथा उसके बाद अभियुक्त उनके पास रखे पैसे व अन्य सामान चोरी कर वहां से फरार हो जाते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त में जमुना देवी पत्नी नरेश राणा निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश मूल निवासी नगरपालिका कोलपुरी, थाना कोलपुरी, जिला बाँके, नेपाल, उम्र 33 वर्षीय।
सदानंद धमाला पुत्र नरदेव धमाला निवासी वार्ड न0 18, प्रेमनगर बाजार डोईवाला, मूल निवासी नगर पालिका कोलपुरी, थाना कोलपुरी, जिला बाँके, नेपाल, उम्र 38 वर्षीय।
पूरण सिह पुत्र राम सिह निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला मूल निवासी ग्राम बाजरा, थाना जुड्डी, जिला बाजरा, नेपाल, उम्र 40 वर्षीय।
गगन बहादुर शाही पुत्र हंस बहादुर शाही निवासी ग्राम पचाल झरना, थाना पचाल झरना, जिला कालीकोट, नेपाल, उम्र 33 वर्षीय है।
