Headlines

DehradunNews:-श्री केदारनाथ मंदिर को स्वर्ण जड़ित करने पर विवाद एक षडयंत्र का हिस्सा

देहरादून – श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) ने श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णजड़ित करने पर सोशल मीडिया में फैलाये जा रहे भ्रम को षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। कहा है कि दानी दाता ने श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णजड़ित करने की इच्छा प्रकट की गयी थी।

दानीदाता की भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव का परीक्षण कर स्वर्णमंडित करने की अनुमति दी गयी।बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम-1939 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप ही दानी दाता से दान स्वीकारा गया है और श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए प्रदेश शासन से अनुमति ली गई।

भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण विभाग के विशेषज्ञों की देख रेख में स्वर्ण मंडित करने का कार्य किया गया।बीकेटीसी ने केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह की दीवारों पर सोने की परत चढ़ाने की अनुमति दानी दाता की पावन भावना के अनुरूप दी गयी। बीकेटीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने का कार्य स्वयं दानी दाता ने अपने स्तर से किया है।

ये भी पढ़ें:   Death :- पिकअप गहरी खाई में गिरी चालक व खच्चर की मौत एक घायल

दानी दाता ने अपने स्तर से ज्वैलर्स से तांबे की प्लेटें तैयार करवाई गई और फिर उन पर सोने की परतें चढ़ाई गई। दानी दाता ने अपने ज्वैलर्स के माध्यम से ही इन प्लेटों को मंदिर में स्थापित कराया।सोना खरीदने से लेकर दीवारों पर जड़ने तक का सम्पूर्ण कार्य दानी ने ही कराया।

मन्दिर समिति की इसमें कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी। अर्थात् सारा कार्य दानीदाता ने किया गया। दानी दाता ने अपने स्वर्णकार के माध्यम से गर्भ गृह में लगाई गई स्वर्ण व तांबे की प्लेटों के आधिकारिक बिल व बाउचर बीकेटीसी को कार्य पूर्ण होने के पश्चात दे दिए गए थे। बीकेटीसी ने नियमानुसार इसे स्टॉक बुक में दर्ज किया गया है।

दानस्वरूप किए गए इस कार्य में दानी व्यक्ति अथवा किसी फर्म ने बीकेटीसी के समक्ष किसी प्रकार की शर्त नहीं रखी गई और ना ही दानी दाता ने बीकेटीसी से आयकर अधिनियम की धारा-80 जी का प्रमाण पत्र मांगा।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :-कोटद्वार में डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र का हुआ लोकार्पण 

दानी दाता ने वर्ष 2005 में श्री बदरीनाथ मन्दिर गर्भगृह को भी स्वर्ण जड़ित किया गया था। मगर वर्तमान समय में एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत विद्वेषपूर्ण आरोप लगाये जा रहे हैं।  सुव्यवस्थित यात्रा संचालन के कारण यात्री संख्या में भारी वृद्धि हुई है। खास कर श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

यह बात क्षुद्र राजनीतिक तत्वों को रास नहीं आ रही है। ऐसे तत्व यात्रा को प्रभावित करने और केदारनाथ धाम की छवि को धूमिल करने के लिए भ्रम फैला रहे हैं।बीकेटीसी इस प्रकार का दुष्प्रचार करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करेगी।

श्री केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह की दीवारों को स्वर्णमण्डित करवाये जाने का कार्य वर्ष 2022 में एक दानी दाता के सौजन्य से करवाया गया था। वर्तमान में कतिपय व्यक्तियों ने एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि रू० 1,15,00,00,000.00 (रू० एक अरब पन्द्रह करोड़ मात्र) मूल्य का सोना मन्दिर के गर्भगृह में लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:   Death :- पिकअप गहरी खाई में गिरी चालक व खच्चर की मौत एक घायल

तथा बिना तथ्यों के भ्रामक जानकारी प्रसारित कर जनमानस की भावनाओं को आहत किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।इस के सम्बन्ध में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति स्पष्ट करना चाहती है कि श्री केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह में एक दानी दाता के सौजन्य से कुल 23,777.800 ग्राम सोना लगाया गया है,

जिसका वर्तमान मूल्य बाजार भाव के अनुसार लगभग रू0 14.38 करोड़ है तथा स्वर्णमण्डित कार्य हेतु प्रयुक्त कॉपर प्लेटों का कुल वजन- 1,001.300 किलोग्राम है, जिसका कुल मूल्य रू0 29,00,000.00 (रू० उनतीस लाख मात्र) है।

अतः श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति उक्त के सम्बन्ध में सोशल मीडिया में प्रसारित की जारी भ्रामक जानकारी का खण्डन करती है। इसके अतिरिक्त उक्त भ्रामक जानकारी फैलाने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी की जा रही है। आरोप प्रत्यारोप

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub CouponHut – Coupons & Deals WordPress Theme CouponXL - Coupons, Deals & Discounts WP Theme Coursaty – Courses | Education WordPress Theme Course Builder – Online Course WordPress Theme CourseKit – Online e-Learning Elementor Template Kit Courso – Online University & Courses Elementor Template Kit COVID-19 Coronavirus | Live Map & Widgets for WordPress COVID-19 Coronavirus – Viral Pandemic Prediction Tools + Live Maps, Stats & Widgets Covid-19 – Seat Reservation Management for WordPress and WooCommerce Covina – Business Consulting and Professional Services WordPress Theme