Headlines

DehradunNews:-कार शोरूमों में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में मध्य प्रदेश के अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून – तरसेम लाल राणा, मैनेजर डीपीएम हुंडई शोरूम, हरिद्वार बाई पास रोड व प्रमोद कुमार, मैनेजर मारुती नेक्सा शोरूम हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून द्वारा थाना नेहरूकालोनी पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि रात में उनके शोरूमों में अज्ञात व्यक्तियों ने ताला तोड़कर चोरी की घटनाएँ की गयी है।

प्राप्त तहरीर पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शोरूमों में घटित चोरी की घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं उनके द्वारा दी गई तहरीर पर  मु0अ0सं0-256/24 धारा-305(1)/331(4) भा0न्या0स0 व मु0अ0स0 – 257/24 धारा 305(1)/331/(4) भा0न्या0सं0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एक ही रात में लगातार दो शोरूमों में हुई चोरी की घटना पर थाना नेहरू कालोनी पर थानाध्यक्ष ने अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थलों तथा उनके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

ये भी पढ़ें:   Mock Drill:- गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित हुई मॉकड्रिल

साथ ही मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए गैर जनपद व गैर प्रांत से पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारियां करते हुए इनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिस के लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान  पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि बाईपास रोड पर स्थित कार शोरूमों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त फिर से देहरादून आये है,

जो सम्भवतः किसी अन्य घटना को अजांम दे सकते हैं, जिस पर पुलिस टीम के सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए जोगीवाला क्षेत्र से घटना में शामिल 04 अभियुक्तों  मेवालाल मोहिते पुत्र घिसीलाल, सुनील मोहिते पुत्र तुलशीराम मोहिते, देव सिंह सोलंकी पुत्र अनार सिंह सोलंकी , सुरेश उर्फ सूरज महत्व पुत्र होसी मोहिते को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में नैक्सा शोरूम व डीपीएम हुंडई शोरूम में हुयी चोरियों से सम्बन्धित सामान तथा चोरी में प्रयुक्त इलैक्ट्रिक कटर व अन्य सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त मेवालाल ने बताया कि उसके द्वारा मार्च 2024 में पटेलनगर क्षेत्र में ओबरॉय मोटर्स तथा तान्या ऑटोमोबाइल प्रा0लि0 में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओ को अजांम दिया गया था।

ये भी पढ़ें:   Mock Drill:- गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित हुई मॉकड्रिल

जिसमें पूर्व में पटेलनगर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था 25/07/24 को वह उक्त अभियोगों में एसीजेएम फर्स्ट कोर्ट देहरादून में पेशी पर आया था। पेशी के पश्चात वह 26/08/24 को शिमला घूमने के लिए चला गया। शिमला में रहने के दौरान उसके द्वारा गूगल के माध्यम से देहरादून के विभिन्न कार शोरूम की जानकारी जुटायी गयी तथा 02/08/24 को वापस देहरादून आकर देहरादून में विभिन्न शोरूमों की रैकी की गई।

रैकी के पश्चात उसके द्वारा नेक्सा मारुति शोरूम हरिद्वार बायपास रोड,डीपीएम हुंडई शोरूम हरिद्वार बायपास, रोहन मोटर्स, जीएमएस रोड तथा यामाहा शोरूम जोगीवाला को चोरी की घटना के लिये चिन्हित किया गया तथा घटना को अजांम देने के लिये मध्य प्रदेश तथा गुजरात से अपने 03 अन्य साथियों को देहरादून बुलाया।

उसके पश्चात चारो अभियुक्तों द्वारा मौका देखकर  04-05/08/24 की रात्रि में पहले डीपीएम हुंडई शोरूम तथा उसके पश्चात मारुति नेक्सा शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के पश्चात पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश करने की जानकारी होने पर पुलिस से बचने के लिये चारों अभियुक्त हरिद्वार चले गए थे।

ये भी पढ़ें:   Mock Drill:- गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित हुई मॉकड्रिल

जहां एक-दो दिन रूकने के दौरान उनके द्वारा चोरी की घटना को अजांम देने के लिये कुछ कार शोरूम की रैकी की गई तथा कलियर मोड़ रूड़की रोड स्थित महिंद्रा शोरूम को घटना के लिये चिन्हित किया गया। इसके पश्चात अभियुक्तों द्वारा पहले देहरादून में चिहिन्त किये गये,

02 अन्य शोरूमों यामाहा शोरूम तथा रोहन मोटर्स तथा उसके बाद हरिद्वार में चिन्हित महिंद्रा शोरूम में घटना कर वापस मध्य प्रदेश जाने की योजना बनाई तथा योजना के मुताबिक 08-08-24 को पुनः घटना करने देहरादून वापस आये, पर घटना को अजांम देने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तोें द्वारा अन्य प्रांतो में भी घटनाये किया जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बंध में जानकारी की जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *