Headlines

ChamoliNews:-जिलाधिकारी चमोली ने मानसून सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

चमोली – भराडीसैंण में प्रस्तावित विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना व पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने आज जिला प्रशासन व पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भराड़ीसैंण क्षेत्र सहित खेती,

मालसी,जंगलचट्टी,पुलिस लाईन भराड़ीसैंण, हेलीपैड, विधानसभा भवन का भ्रमण कर विधानसभा मानसून सत्र को सकुशल सम्पन्न कराने को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत आवश्यकताओं, पुलिस कर्मियों के लिए भोजनालय, आवासीय बैरिक, बिजली, पानी, शौचालयों, आदि का निरीक्षण किया।

और जो कमी दिखाई दी उन कमियों को दुरस्त करने को सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान  विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी एवं अधिकारियों के आवास, हैलीपैड एवं बैरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:   Ready :- सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक पर्याप्त शटल संचालन, पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती करने, पुलिस जवानों के ठहरने, भोजन और सभी संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा।

इस मौका मुआयना में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह, एसडीएम संतोष कुमार पांडे आदि व्यवस्थाओं के लिए नामित नोडल, प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *