Headlines

DehradunNews:-गांधी पार्क में सफाई अभियान में शामिल होकर मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता अपनाओं बीमारी भगाओ का दिया संदेश

देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में सफाई अभियान में शामिल होकर महात्मा गांधी की मूर्ति सहित गांधी पार्क में स्थापित अन्य महानुभावों की मूर्तियों की सफाई की।

इस अभियान के जरिए मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ का संदेश भी दिया। इस समय पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए जगह-जगह भव्य आयोजन किया जा रहे हैं।

आपको बता दें कि विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान उत्तराखंड पंचायती राज विभाग और नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 13 जिलों में स्वच्छता वाहनों वाहनों को देहरादून के गांधी पार्क से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग ऑफ भी किया।

ये भी पढ़ें:   Courtesy Call :- मुख्यमंत्री धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की शिष्टाचार भेंट, साहित्यिक कृतियां कीं भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत का संदेश दिया और सभी लोगों को सभी लोग इस अभियान में शामिल हुए उत्तराखंड में भी स्वच्छता अपनाने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है।

वह सरकारी अभियान न रहकर आम जनता का अभियान बनाकर बने क्योंकि यहां पर देश-विदेश से लोग आते हैं और एक सकारात्मक संदेश लेकर जाते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लोगों से जागरूक रहने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *