Headlines

DehradunNews:-व्यापारी संगठनों का बांग्लादेश में हिंदू पर अत्याचार के ख़िलाफ़ बाजार बंद

देहरादून – दून में बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप समेत सभी दुकानें भारत बंद के चलते बंद रही। व्यापारी संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ दून में बाजार बंद का ऐलान किया जिसका असर सुबह से ही पल्टन बाजार बंद रहा लेकिन अन्य जगहों पर बाजार बंद का असर नहीं देखने को मिला।

दून व्यापारियों के साथ हिंदू रक्षक दल, हिंदू वाहिनी, हिंदू महिला दल, पूर्व सैनिक संगठन एवं संत समाज द्वारा गांधी पार्क से डीएम कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के दौरान बगलादेश में हिंदुओ के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर नारे बाजी की गई।

ये भी पढ़ें:   Stone War:- देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

वहीं इस रैली को हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने भी इस रैली को समर्थन दिया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्यचार पर अक्रसोह प्रकट किया। सभी दलों द्वारा डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा गया जिसमे बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की मांग की गई और जल्द से जल्द को तीन कार्यवाही की जाए जिससे हिंदुओ पर हो रहे अत्यचात को रोका जा सके।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *