Headlines

DehradunNews:-महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौतेला ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ निकाला मशाल जूलूस

देहरादून – उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में राज्य में लगातार हो रहे महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, उत्पीड़न एवं अत्याचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घण्टाघर होते हुए कांग्रेस भवन तक मशाल जूलूस निकालकर राज्य सरकार से दरिन्दों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की मांग की गई।

इस असवर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि आंखिर कब तक महिलायें अत्याचार सहती रहेंगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार का बेटी पढाओं बेटी बचाओं का नारा खोखला सावित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खोखला नारा देकर महिलाओं को ठगने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के विरूद्ध हो रही हिंसा, बलात्कार व जघन्य हत्याओं की घटनाओं को लेकर चिंता प्रकट करते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें:   Ready:-वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार

उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार देने के अपने वायदे पर अमल करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साढे सात के कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, महिलाओं की हत्या, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है।

राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

राज्य में विगत एक माह के अन्तर्गत घटित जघन्य अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 27 मार्च, 22 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना।

ये भी पढ़ें:   Awareness Rally :- रन फॉर अवेयरनेस रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

2 अप्रैल 22 को जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 5 अप्रैल, 22 को जनपद उधमसिंहनगर के गदरपुर में युवक की गोली मार कर हत्या। 2 अप्रैल, 22 को जनपद चमोली के थराली में नाबालिग से छेडछाड की घटना। 13 अप्रैल, 22 को जनपद पिथौरागढ़ के झूलाघाट में हत्या की घटना। 14 अप्रैल, 22 को देहरादून के जाखन स्थित लॉज में महिला की हत्या।

14 अप्रैल, 22 को जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा में साढे तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के उपरान्त हत्या। 14 अप्रैल 22 को रूद्रपुर में एक व्यक्ति की हत्या। 14 अप्रैल, 22 को कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक  संजीव आर्य पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला,

ये भी पढ़ें:   Inauguration :-कोटद्वार में डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र का हुआ लोकार्पण 

चम्पावत में महिला का बलात्कार, हरिद्वार में दलित महिला का बलात्कार के बाद हत्या करना, रूद्रपुर में एक नर्स के साथ बलात्कार के बाद हत्या, देहरादून आईएसबीटी में सामूहिक बलात्कार, पिथौरागढ में महिला के साथ छेड़छाड करने का मामला भी सामने आया हैं और भाजपा अपनी विफलता को छुपाने लिए अनर्गल बयान बाजी कर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, अनुराधा तिवाडी, सुशीला शर्मा, अनीता दास, अनशुल त्यागी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub AI ChatBot for Automated Live Chat Support ChatBubble – WordPress All in One Social Support Floating Button ChatNet – PHP Chat Room & Private Chat Script Chaty Pro – WordPress Chat Plugin Chauffeur Taxi Booking System for WordPress Chauni – Roofing Elementor Template Kit CheckMate – Chess Club & Tournaments Elementor Template Kit Checkout.fi (Finland) Payment Gateway WooCommerce Plugin CheerUp Blog / Magazine – WordPress Blog Theme Chefmaster – Restaurant & Cafe Elementor Template Kit