Headlines

DehradunNews:-नौका हिल के पास नाले में बहे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

देहरादून –  बुधवार को सिटी कंट्रोल रूम देहरादून ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मथुरावाला नौका हिल के पास एक व्यक्ति नाले में बह गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना मिलते ही वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाले में सर्चिंग की गई, रात अधिक होने के कारण उस व्यक्ति का कोई पता नही चल पा रहा था। इस लिए एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन को रात के लिए बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें:   Transfers:- उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले,आशीष चौहान देहरादून के नये जिलाधिकारी

आज गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर नदी किनारे संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई व सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा जिजोन गांव के पास सुसवा नदी के किनारे रामप्रसाद बडोनी उम्र 65 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *