Headlines

DehradunNews:-पूर्व कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

देहरादून- उत्तराखंड के रिटायर्ड  पूर्व कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह बीते साल गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त (पंचायतराज और स्थानीय निकाय) का पद बीते आठ माह से खाली था।

वहीं अब प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव को देखते हुए शासन ने सुशील कुमार की नियुक्ति इस पद पर की है। गुरुवार को इसका आदेश जारी हो गया है।

आयुक्त सुशील कुमार उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और आईपी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एमबीए किया है।

ये भी पढ़ें:   Example:- हेमकुंड साहिब की यात्रा पर बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, पुलिस जवानों ने सुरक्षित रास्ता पार कराकर पेश की सेवा और मानवता की मिसाल

राज्य सिविल सेवा में शामिल होने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में इंजीनियर्स कोर में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में भी काम किया है।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नगर आयुक्त, देहरादून, जिला मजिस्ट्रेट, पिथौरागढ़ और जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

उन्हें उत्तराखंड के श्रम आयुक्त और गन्ना आयुक्त के रूप में विभिन्न लाइन विभागों के कार्यकाल का भी अनुभव है। उन्होंने सरकार में राजस्व विभाग के सचिव और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *