Headlines

DehradunNews:-सल्ट घटना पर भाजपा ने जताया दुख,आरोपी को पार्टी से किया निष्कासित

बेटी के साथ अत्याचार करने वाले पर होगी कठोरतम कार्यवाही


 

देहरादून – भाजपा ने रानीखेत सल्ट में बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कठोरतम कार्यवाही का भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य  महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आरोपी मंडल अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। साथ ही सभी से जांच प्रक्रिया में सहयोग करते हुए राजनैतिक बयानबाजियों से बचने का आग्रह किया है।

उन्होंने अपने बयान में इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस प्रकरण में भी आरोपी छोटा हो या बड़ा, चाहे रसूखदार हो या किसी राजनैतिक दल से जुड़ा,

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

हमारी सरकार कठोरतम कार्यवाही कर रही है। मातृ शक्ति के साथ हुए अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा । जहां तक संगठन के पक्ष की बात है तो तत्काल प्रभाव से घटना में संलिप्त नेता को सभी पदों से बर्खास्त करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं समेत सभी पक्षों से सब्र रखने का आग्रह करते हुए कहा, बेवजह बयानबाजियों से बचते हुए कानून को अपना काम करने का अवसर दें । यह ऐसा समय होता है जब पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए सभी लोगों को एक होने की जरूरत होती है। इससे पूर्व ऐसी जो भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई उनमें भी त्वरित सख्त कार्यवाही की गई है,

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

रुद्रपुर घटना की बात हो, चाहे पौड़ी का अंकिता हत्याकांड हो, चाहे ताजा ताजा रुड़की हरिद्वार की घटना हो । इन सारे मुद्दों में, किसी में न्यायायिक प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है, कहीं जनभावना को देखते हुए एसआईटी गठित की गई है तो कहीं दूसरे पक्ष के आरोपों को मद्देनजर भी जांच की जा रही है । लिहाजा रानीखेत के इस मुद्दे पर भी पुलिस कार्यवाही में सहयोग करते हुए आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *