Headlines

DehradunNews:- उत्तराखंड शासन में कई आईएएस अधिकारी हुए इधर से उधर

देहरादून –  उत्तराखंड शासन में देर रात 45 आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के विभागों मैं फेर बदला करने का आदेश जारी किया है।

प्रमुख सचिव आर के सुधांशु से राजस्व विभाग हटाया गया,प्रमुख सचिव एल एल फैनई से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को हटाया गया, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव मुख्यमंत्री, सचिव श्रम, अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवम सन्न निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड हटाया गया,

वहीं सचिव शैलेश बगोली से उच्च शिक्षा हटाया गया तो सचिव रविनाथ रमन को उच्च शिक्षा और आयुष एवम आयुष शिक्षा दी गई।

सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय से सचिव आयुष हटाया गया और सचिव श्रम की दी गई जिम्मेदारी, सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव अल्प संख्यक कल्याण की दी गई जिम्मेदारी सौंपी।

सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को आयुक्त आबकारी बनाया गया और सचिव विनय शंकर पांडेय से एम डी सिडकुल, आयुक्त उद्योग, मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी ग्राम्य उधोग विभाग हटाई गये।

ये भी पढ़ें:   Lithium Batteries :- आईआईटी रुड़की ने उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड प्रौद्योगिकियों हेतु दो प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय को सचिव राजस्व बनाया गया तो वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री की मिली नई  जिम्मेदारी,

आईएएस सविन बंसल बने जिला अधिकारी देहरादून,आईएएस बंशीधर तिवारी से डीजी शिक्षा का पदभार हटाया गया,आईएएस अनुराधा पॉल को डीएम बागेश्वर से हटाकर अपर सचिव स्वास्थ्य बनाया गया,

आईएएस झरना कमठान से सीडीओ देहरादून का चार्ज हटा कर डीजी शिक्षा का चार्ज दिया गया, आईएएस प्रशांत कुमार आर्य से आबकारी आयुक्त का पद हटाया गया, आईएएस संदीप तिवारी बने डीएम चमोली,

आईएएस आशीष भट्टगई बने जिला अधिकारी बागेश्वर, आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी बने डीएम पिथौरागढ़, आईएएस अपूर्वा पांडेय अपर सचिव पेयजल बनी,

ये भी पढ़ें:   Transfers:- उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले,आशीष चौहान देहरादून के नये जिलाधिकारी

गरिमा रोकली ( सचिवालय सेवा) अपर सचिव खेल एवम युवा कल्याण, बनाई गई,आईएएस विनीत तोमर को डीएम अल्मोडा से हटा कर एम डी केएमवीएन की मिली जिम्मेदारी।

आईएएस आलोक कुमार पांडेय बने जिला अधिकारी अल्मोडा, आईएएस हिमांशु खुराना से डीएम चमोली से हटाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमएसजीवाई की मिली जिम्मेदारी ,

आईएएस अभिषेक रोहिला को अपर सचिव पर्यटन की मिली जिम्मेदारी,आईएफएस डॉ पराग मधुकर धकाते से विशेष सचिव मुख्यमंत्री का चार्ज हटाया गया।

आईएएस प्रकाश चंद को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया तो आईएएस आकांक्षा को सीडीओ हरिद्वार की मिली जिम्मेदारी।

आईएएस मनीष कुमार को अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान उधम सिंह नगर के मिली जिम्मेदारी।आईएएस प्रतीक जैन को सीडीओ हरिद्वार से हटकर प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल की मिली जिम्मेदारी।

ये भी पढ़ें:   Disaster Affected:-मंत्री चौधरी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 

आईएएस जय किशन सीडीओ उत्तरकाशी से हटाकर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया,आईएएस अभिनव शाह को सीडीओ चमोली से हटकर सीडीओ देहरादून बनाया गया,

पीसीएस दीपक सैनी को जॉइन मजिस्ट्रेट मसूरी से हटकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली की दी गई जिम्मेदारी, आईएएस दिवेश साहनी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से हटा कर मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया।

पीसीएस रामदत्त पालीवाल को निदेशक मंडी परिषद हल्द्वानी की मिली जिम्मेदारी।पीसीएस बी एस चलाल को निदेशक प्रशासन एवम मॉनीटर गोविंद बल्लभ पंत प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की मिली जिम्मेदारी,

पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया, पीसीएस गिरीश गुणवंत को सीडीओ पौड़ी की मिली जिम्मेदारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *