Headlines

RudraprayagNews:-खाई में गिरे दो बाईक सवारों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग –  देर रात आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बांसवाड़ा और भीली के बीच एक बाईक जिसमें दो लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर  एसडीआरएफ टीम पोस्ट अगस्त्यमुनि से उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति बाइक से अगस्त्यमुनि की ओर आ रहे थे बांसवाड़ा और भीरी के बीच में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

ये भी पढ़ें:   Disaster Affected:-मंत्री चौधरी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 

एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस, डीडीआरएफ व स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप स्ट्रेचर की सहायता से उक्त दोनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *