Headlines

Election News:-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा के विकास को लेकर “विजन और विश्वास” दोनों भाजपा के पास-मुख्यमंत्री धामी

हरियाणा – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर जगह जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी श्री तेजपाल तंवर को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा इस चुनाव में एक ओर राष्ट्रवाद और विकासवाद की विचारधारा है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद वालो की विचारधारा है। एक ओर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प है तो दूसरी ओर कांग्रेस, आप पार्टी अपने व्यक्तिगत हित के लिए काम करने का सपना संजोये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लिए कार्य किया जा रहा है। बीते 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को सहूलियत पहुंचने का काम मोदी सरकार में हुआ है।

ये भी पढ़ें:   Training:- मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया पैक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

समाज के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। हरियाणा में 2014 के बाद ऐतिहासिक विकास कार्य देखने को मिले हैं। 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कृष्णा सर्किट, हड़पा सर्किट, सरस्वती विकास धरोहर का केंद्र जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में पूरे विश्व मे राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को लेकर विजन और विकास का संकल्प है।

ये भी पढ़ें:   Problems:- मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं

कांग्रेस ने हरियाणा को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार में उनके मुख्यमंत्री के क्षेत्र का ही विकास होता रहा। कांग्रेस के दौर में लोगों की जमीनें हड़पी जाती थी। ट्रांसफर और पोस्टिंग का काला धंधा शुरू हो गया था। देश की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी कांग्रेस पार्टी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी कहते हैं कि वो जीतने के बाद अपना घर पैसों से भरेंगे। कांग्रेस के लोग जनता की सेवा से परे अपनी तिजोरियां भरना चाहते हैं। कांग्रेस शहीदों का अपमान करते हुए पाकिस्तान से वार्ता करने वाले ,

ये भी पढ़ें:   Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न

पत्थरबाजों का साथ देने वाली पार्टियों से गठबंधन करती है। कांग्रेस जहां सत्ता में आती है वहा तुष्टिकरण की बात करती है।ये लोग राम मंदिर और राम सेतु को काल्पनिक बताते हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हिंदुओं को त्यौहार मनाने तक की आजादी तक नहीं है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी  तेजपाल तंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव,  ओम प्रकाश भट्ट ,  गोपाल उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *