Headlines

FlirtingNews:- नाबालिका के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून –एक पीड़ित पिता ने थाना सहसपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उन्होंने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ सोहेल खान नाम के व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सहसपुर में मु०अ०सं० – 281/24 धारा 74/351 B.N.S व 7/8 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने  अभियुक्त को  पकड़ने को पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुऐ।

ये भी पढ़ें:   ForestFire 🔥:-ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ़्तार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोहेल खान उम्र 19 साल पुत्र फरीद निवासी ढकरानी बड़ी मस्जिद के पास विकास नगर को शीतल नदी के पुल से जस्सोवाला की तरफ जामुनखाता मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *