Headlines

Trekkers Rescue:- माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसी 02 विदेशी महिला ट्रेकर्स का सकुशल किया गया रेस्क्यू

चमोली –  माउंट चौखंबा-III पर ट्रैकिंग के दौरान दो विदेशी ट्रेकर्स के लापता होने पर एस डी आर एफ द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रारंभिक चरण में 05 अक्तूबर  को हेलीकॉप्टर की सहायता से हवाई सर्चिंग की गई,

लेकिन दुर्गम इलाके की चुनौतियों के कारण एस डी आर एफ के 04 जवानों की टीम को एडवांस बेस कैंप पर हेलीकॉप्टर से उतारा गया। आज प्रातः से ही एस डी आर एफ टीम ने ट्रेक के सबसे कठिन और जोखिम भरे हिस्सों में पैदल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

एसडीआरएफ की टीम अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी संपूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद, हमारी टीम ने सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें:   Disposal :-श्री केदारनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट का हो रहा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, जिला प्रशासन की ग्रीन पहल

हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लापता ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालना है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम के पैरेलल सर्च ऑपरेशन में जूटी भारतीय सेना की रेस्क्यू टीम द्वारा चॉपर के माध्यम से ट्रेक पर रैकी करते हुए दोनों ट्रेकर्स को ढूंढ़कर चॉपर की सहायता से एयरलिफ्ट कर जोशीमठ हेलीपेड पर पहुँचाया गया।

दोनों ट्रेकर्स सकुशल व सुरक्षित है। एस डी आर एफ की टीम जो एडवांस बेस कैम्प से आगे सर्चिंग कर रही थी, उसे भी आर्मी चॉपर द्वारा जोशीमठ लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Medina – Medical & Health Elementor Template Kit Medina – Medical WordPress Theme Mediphar – Pharmacy & Medical Elementor Template Kit MediPharma – Pharmacy & Medical Elementor Template Kit MediPoint – Doctor WordPress Theme mediPress – Health and Doctor Medical WordPress Theme Mediq – Health & Medical Elementor Template Kit Mediron – Dental Medical WordPress Theme Medirus – Medical Health WordPress Theme Medisa – Medical Elementor Template Kit