Headlines

LakhpatiDidi:- लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान-मुख्यमंत्री धामी

रुद्रप्रयाग – हिंदू धर्म के पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व इन दिनों चल रहे हैं। घर एवं मंदिरों में मां भगवती का पूजन चल रहा है, ऐसा ही कुछ नजारा रुद्रप्रयाग में आयोजित लखपति दीदी अभियान- शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में देखने को मिला। यहां महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में कन्याएं मां दुर्गा के रूप में थीं। स्टालों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर उन्हें उपहार भेंट किए।

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान कार्यक्रम स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में मां भगवती के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंध माता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री धारण किए कन्याओं को देख मुख्यमंत्री प्रफुल्लित हो गए।

ये भी पढ़ें:   Financial Sanction:-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

वहीं मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर कन्याएं बेहद खुश नजर आई। मुख्यमंत्री ने झुककर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों के साथ बैठकर गोबर के दिए भी बनाए। इससे पहले उन्होंने अगस्त्यमुनि मैदान के सामने स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य एवं विश्व के कल्याण की कामना की। वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया।

लखपति दीदी सहित विभिन्न विभागों के लाभार्थी सम्मानित

ग्राम विकास विभाग के द्वारा जनपद में एनआरएलएम के अंतर्गत 61 स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि के जरिए 75 हजार रुपए प्रति महिला के हिसाब से 45 लाख 75 रुपए का अनुदान दिया गया। जबकि 06 महिला समूहों को सीसीएल के तहत डेढ़ से छह लाख तक के चेक वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- देखिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

कृषि विभाग द्वारा 05 कृषकों को पावर बिडर 80 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 05 काश्तकारों को निशुल्क स्प्रे मशीन वितरित की गई। पर्यटन विभाग के तीन लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *